UTTARAKHAND

उत्तराखंड: नीट की तैयारी कर रहे युवक ने की खुदकुशी, घर में कोहराम..फंदे से लटकी मिली लाश

दिनेशपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक घर पर पंखे के कुंडे से लटका मिला. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.

उत्तराखंड में आखिर ये क्या हो रहा है? युवाओं  की मानसिकता किस ओर जा रही है? आखिर क्या वजह है कि बच्चे छोटी सी बात पर बड़ा कदम उठाने लगे हैं? ये खबर भी बड़े सवाल खड़े करती है. उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र  में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जानकारी के मुताबिक दिनेशपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक घर पर पंखे के कुंडे से लटका मिला. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.

युवक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था. पुलिस के अनुसार जयनगर नंबर चार निवासी शंकर दत्त पालीवाल का बेटा जगदीश (19) शनिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया. रविवार सुबह जब मां उसे जगाने कमरे में गई तो उसे फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के अनुसार युवक नीट की तैयारी कर रहा था. पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में जगह-जगह जल भराव, CM धामी ने ISBT का किया औचक निरीक्षण
Back to top button