UTTARAKHAND

बेरोजगार युवाओ के लिए रोजगार का मौका, उत्तराखंड रोडवेज में 550 ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती

उत्तराखंड रोडवेज के पास 1200 से ज्यादा बसों का बेड़ा है, लेकिन बसें चलाने के लिए पर्याप्त संख्या में ड्राइवर-कंडक्टर नहीं हैं। लिहाजा, प्रबंधन ने आउटसोर्स से 500 ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया है.

अगर आप सरकारी या प्राइवेट नौकरी की तलास में घूम रहे हैं, तो आपके पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. उत्तराखंड परिवहन निगम 550 ड्राइवर और कंडक्टर की भर्ती करने जा रहा है. आपको बता दें की यह भर्ती आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम से की जाएगी जिसके लिए निगम प्रबंधन ने एजेंसी के चयन के लिए ई टेंडर भी निकाल दिए हैं. साथ ही आपको ये भी बता दें की 5 मई 2:00 तक टेंडर डाउनलोड किए जा सकते हैं, और इसी दिन 3 बजे तक निविदा जमा करने का समय भी है. और 4:00 बजे टेंडर खोले जाएंगे.

हालांकि रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने एजेंसी के माध्यम से पदों का विरोध भी शुरू कर दिया है. दरअसल रोडवेज में 13 सौ बसों का बेड़ा है. लेकिन कई सालों से ड्राइवर और कंडक्टर ओं की कमी चल रही है. जिसकी वजह से बस संचालन भी प्रभावित होता रहा है. और इसका असर रोडवेज की आई पर भी पड़ा है. लिहाजा अब रोडवेज प्रबंधन ड्राइवर कंडक्टर की भर्ती की तैयारी कर रहा है.

यह भी पढ़ें -  130 करोड़ की वित्तीय अनियमिताएं/गबन के संबंध मे थाना नेहरू कॉलोनी में पंजीकृत किए गए 06 अभियोग
Back to top button