UTTARAKHAND

उत्‍तराखंड में आज जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में चार अगस्त तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रह सकता है.

उत्तराखंड में मौसम फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में चार अगस्त तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रह सकता है. देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें -  दुःखद खबर: हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में ITBP के जवान की मौत, घर में मचा कोहराम
Back to top button