UTTARAKHAND

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच डोली धरती..यहां घरों से बाहर निकले लोग

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आज सुबह साढ़े पांच बजे आये भूकंप से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आये.

खराब मौसम के बीच उत्तराखंड के  सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आज सुबह साढ़े पांच बजे आये भूकंप से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आये.फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.वहीं नेशनल सीस्मोलोजी सेंटर के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई.भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 40 किमी दूर जमीन के पांच किमी नीचे था.आपको बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज के लिहाज से बेहद संवेदनशील जोन में आता है।

यह भी पढ़ें -  लिव-इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या, हत्यारे ड्राइवर ने रानीपुर कोतवाली में किया आत्मसमर्पण
Back to top button