उत्तराखंड

सीएम धामी का बड़ा फैसला, कोरोना काल के दौरान सेवा देने वाले 5518 होमगार्ड जवानो को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सीएम धामी ने होमगार्ड जवानो को दी बड़ी सौगात होमगार्ड जवानों को प्रोत्साहन राशि देने का शासनादेश जारी कर दिया है

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है उत्तराखंड में कोविड-19 के दौर में होमगार्ड जवानों द्वारा दी गई सेवाओं के लिए 6-6 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में ग्रह विभाग द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं. पिछली सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड के स्थापना दिवस के मौके पर यह प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी लेकिन चुनाव की नजदीकी और आचार संहिता लागू होने के चलते इस पर अमल नहीं हो पाया था.

अब गृह विभाग द्वारा होमगार्ड जवानों को प्रोत्साहन राशि देने का शासनादेश जारी कर दिया है साथ ही प्रत्येक जवान के खाते में वह राशि जारी की जाएगी जो राज्य में कोविड-19 के दौर में सेवा देने वाले 5518 होमगार्ड को इसका लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने मैराथन ‘‘ थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का किया फ्लैग ऑफ
Back to top button