CRIMEUTTARAKHAND

उत्तराखंड से शर्मनाक खबर: खेत में घास काटने गई 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में घास काटने गई 12 साल की नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया.

ऊधम सिंह नगर के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में घास काटने गई 12 साल की नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया. पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई. इस पर किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी 30 जनवरी को दोपहर में करीब तीन बजे खेत में घास काटने गई थी.

वहां खेत में नदीम ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में वह भाग गया. बेटी ने घर पहुंचकर माता-पिता को घटना की जानकारी दी. इसके बाद माता-पिता बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे. कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है. सीओ ओम प्रकाश शर्मा का कहना है कि आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है. उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  IMA Recruitment 2022: इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में इन पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
Back to top button