UTTARAKHAND

वनाग्नि की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

देहरादून।

प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ वनों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं जो कि सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है । इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार हर वर्ष बड़े-बड़े दावे वनाग्नि को लेकर करती है, लेकिन उत्तराखंड की वन संपदा को बेहद अधिक नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों ने फायर वाचर रखे थे जो जंगलों को बचाते थे , लोगों का भी जंगल से एक अलग जुड़ाव था लेकिन अब फायर वाचर न होने के कारण भी मामले बढ़ रहे है । उन्होंने कहा कि कंजर्वेशन ऑफ एक्ट में महत्वपूर्ण बदलाव करने की जरूरत है लेकिन सरकार के पास समय नहीं है ।

करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पत्नी से विवाद के चलते पिता ने की मासूम बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला मासूम का शव
Back to top button