POLITICSUTTARAKHAND

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कर्नल अजय कोठियाल हुए बीजेपी में शामिल, सीएम धामी समेत वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

देहरादून: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पिछले दिनों पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। आज मागलवार को कर्नल अजय कोठियाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है । कोठियाल के साथ भूपेश उपाध्याय और बड़ी संख्या में उनके समर्थको ने भी भाजपा की सदस्यता ली। ज्वाइन कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कर्नल अजय कोठियाल ने 20 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। उत्तराखंड की बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट कर्नल कोठियाल खुद गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। आम आदमी पार्टी को कर्नल कोठियाल के सैनिक बैकग्राउंड का फायदा नहीं मिला और पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका।

यह भी पढ़ें -  देश की 80 करोड़ जनसंख्या को मिलेगा अगले 6 महीने तक फ्री राशन, केंद्र सरकार ने बढ़ाई अवधि

करारी हार के बाद कोठियाल ने पूर्व सैनिकों, बुजुर्ग महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं के चलते पिछले बुधवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आज मंगलवार को सीएम धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Back to top button