UTTARAKHAND

Surya Grahan 2022: चारधामों के कपाट सूर्य ग्रहण पर रहेंगे बंद, 12 घंटे पहले लग जाएगा सूतक

उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित अन्य मंदिरों में मंगलवार को श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे.

उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित अन्य मंदिरों में मंगलवार  को श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे.  बताया गया कि  25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद रहेंगे सुबह चार बज कर 26 मिनट पर कपाट बंद हो जाएंगे और शाम साढ़े पांच बजे बाद खुलेंगे. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि सूर्य ग्रहण पर 25 अक्तूबर को 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जाएगा, इसके चलते बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर समेत अन्य छोटे-बड़े मंदिर बंद रहेंगे. शाम को पांच बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा, जिसके बाद ही मंदिर के कपाट खुलेंगे. श्री केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर समिति के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि ग्रहण के बाद शाम को पूजा अर्चना की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  अपने बयान से पलटे पर्यटन मंत्री, केदारनाथ धाम में अब सुशांत नहीं CDS बिपिन रावत के नाम पर बनेंगे सेल्फी पॉइंट्स
Back to top button