UTTARAKHAND

मध्यमहेश्वर ट्रैक पर चार दिन से लापता युवक, चलाया हवाई सर्च अभियान, नहीं लगा कोई सुराग

रुद्रप्रयाग:

मध्यमहेश्वर ट्रैक पर चार दिन से लापता युवक, चलाया हवाई सर्च अभियान, नहीं लगा कोई सुराग

वासु अपने आठ सदस्यीय दल के साथ मध्यमहेश्वर ट्रैक पर आया था, लेकिन 10 नवंबर की रात वह अपने साथियों से बिछड़ गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

रुद्रप्रयाग में मध्यमहेश्वर ट्रैक पर लापता हुए देहरादून निवासी वासु फरासी का चार दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। आज क्षेत्र में हवाई सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कुछ नहीं पता लग पाया।

वासु अपने आठ सदस्यीय दल के साथ मध्यमहेश्वर ट्रैक पर आया था, लेकिन 10 नवंबर की रात वह अपने साथियों से बिछड़ गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। दुर्गम और जंगलयुक्त मार्ग होने के कारण तलाश अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  कोरोना के नए वेरिएंट के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट, आज जारी हो सकती है एसओपी

शुक्रवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी हवाई सर्च अभियान चलाया गया, साथ ही पैदल टीमें विभिन्न ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च कर रही हैं। इसके बावजूद अभी तक युवक का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने बताया कि मौसम और कठिन भूभाग के बावजूद खोज कार्य बिना किसी विराम के जारी है।

Back to top button