UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री के विकसित उत्तराखंड की संकल्प को साकार कर रही हैं ऑटोमेटेड पार्किंग

देहरादून।

राजधानी  देहरादून में निर्माणाधीन  स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है। इस अत्याधुनिक पार्किंग से तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड के सामने  तथा कोरोनेशन अस्पताल परिसर में पार्किंग की अव्यवस्था खत्म होगी और जनमानस को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन खड़ी करने की सुविधा मिलेगी। वहीं शहर के बढ़ती ट्रैफिक के दृष्टिगत शहर में व्यवस्थित रूप से पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में डीएम की आइडिया मील का पत्थर साबित होने जा रही हैं जिसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है । इसको लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जानकारी दी ।

सविन बंसल , जिलाधिकारी, देहरादून

यह भी पढ़ें -  अपने बयान से पलटे पर्यटन मंत्री, केदारनाथ धाम में अब सुशांत नहीं CDS बिपिन रावत के नाम पर बनेंगे सेल्फी पॉइंट्स
Back to top button