UTTARAKHAND

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं उत्तराखंड ये हैं कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह फरवरी को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे।

इसके साथ ही वह यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की जा रही है। उत्तराखंड के भी कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कांडी स्थित लोनिवि के हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए लोनिवि दुगड्डा तैयारियां करने में जुटा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, जानिए 4200 से अधिक शिक्षकों के ट्रांसफर की वजह 

वहीं यमकेश्वर रपटे में स्थित हेलीपैड को भी दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है। गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में छह फरवरी को योगी आदित्यनाथ एक जन सभा को संबोधित करेंगे।

Back to top button