UTTARAKHAND

उत्तराखंड से दुःखद खबर, खेतों में काम करते समय चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली..एक युवक की मौत

उत्तरकाशी पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई. ग्रामीणों ने चारों झुलसे लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया.

उत्तरकाशी पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई. ग्रामीणों ने चारों झुलसे लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया. जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया. घटना में चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल, अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल घायल हो गए. वहीं अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई.

यह भी पढ़ें -  Global Investors Summit: पहाड़ी टोपी और वास्केट में पीएम मोदी का खास अंदाज
Back to top button