UTTARAKHAND

सावधान! उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो आज कुमाऊं मंडल में जमकर मेघ बरसेंगे. लिहाजा, चेतावनी के तौर पर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड में आज बारिश का अलर्ट है. ऐसे में सावधान रहने की जरुरत है.. मौसम विभाग की मानें तो आज कुमाऊं मंडल में जमकर मेघ बरसेंगे. लिहाजा, चेतावनी के तौर पर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन बारिश के दौरान सावधानी भी बरतनी होगी. आपको बता दें की आज कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

खासकर बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बिजली चमकने की भी आशंका है. इसके अलावा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकदार हवाएं भी चल सकती है. वहीं, राज्य के अन्य भागों में भी बारिश की बौछार हो सकती है. देहरादून की बात करें तो आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना भी है.

यह भी पढ़ें -  Chintal Shivir Surajkund: साईबर विषयों पर उत्तराखंड ने किया प्रस्तुतीकरण, डीजीपी ने दिए अहम सुझाव
Back to top button