UTTARAKHAND

उत्तराखंड में यहाँ 3 युवकों पर गुलदार ने किया हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल

रुड़की के भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं, एक युवक को हल्की चोट आई है.

उत्तराखंड में जंगली जानवर दहशत का सबब बने हुए हैं. पहाड़ से लेकर मैदान तक ऐसा कोई जिला नहीं, जहां गुलदार के हमले की घटनाएं ना हो रही हों. पहले गुलदार सिर्फ जंगल के आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय रहते थे, मवेशियों पर हमला करते थे. लेकिन अब गुलदार दिनदहाड़े घनी बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं, इंसानों पर हमला कर रहे हैं. रुड़की के भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं, एक युवक को हल्की चोट आई है. 

घटना मंगलवार देर रात की है. तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे. तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया. उस समय बाग में नवाब व मोनिश और साजेब रखवाली कर रहे थे. मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए और साजेब कम घायल हुआ. गुलदार ने युवकों पर पंजों और दांतों से हमला कर बुरी तरह घायल किया है. जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई. पहले घायलों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां से दो को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया.  वन रेंजर विनय राठी ने गांव पहुंचकर जानकारी ली. गुलदार की तलाश में टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई. बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय बाद गुलदार को देखा गया है. घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में मिलेगा रोजगार, इतना खर्च उठाएगी प्रदेश सरकार
Back to top button