UTTARAKHAND

मसूरी में भीषण हादसा, उड़ते हुए एक सड़क से दूसरी सड़क पर गिरी कार, युवक की मौत

मसूरी क्षेत्र में झड़ीपानी रोड पर फिर भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार लगभग उड़ने वाले अंदाज में एक सड़क से दूसरी सड़क पर गिरकर पलट गई। हादसे टिहरी निवासी एक युवक की मौत हो गई।

मसूरी पुलिस के अनुसार टिहरी के जौनपुर क्षेत्र के थान भवान निवासी नीरज सिंह (42) वर्ष देहरादून की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान कार (UK07D8051) अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल नीरज को उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया था।

जहां उपचार के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया। प्रथम रूप में पुलिस ने कार का ओवरस्पीड में होना माना है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
को भी इसी क्षेत्र में डीआईटी आईएमएस के छात्रों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें 05 युवक युवतियों ने दम तोड़ दिया था, जबकि 01 युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तब तकनीकी जांच में हादसे वाली जगह पर सड़क की चौड़ाई महज 14 फीट पाई गई थी।
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: जंगली हाथी का आतंक, जंगल में गए युवक को पटक-पटककर मार डाला, दहशत में लोग!
Back to top button