UTTARAKHAND

खटीमा से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी का स्टिंग ऑपरेशन सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

खटीमा में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी किसी से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं.

उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं. सभी पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार-प्रसार में जुटें हुए हैं. ऐसे में एक दूसरे पर तंज कसने का सिलसिला लगातार जारी है. ऐसे में ही खटीमा में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी किसी से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. इस पूरी बातचीत में कापड़ी बोल रहे हैं कि चुनाव के बाद पांच से सात मिनिस्टर उनकी जेब में होंगे. साथ ही उत्तराखंड में जो भी काम होगा, वो सब करवा देंगे. इसके साथ ही कापड़ी पैसे लेकर खनन करवाने की हामी भर रहे हैं. आपको बता दें की उत्तराखंड बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस वीडियों को ट्वीट किया गया है. आगे देखिये वीडियो-

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर: जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 12 से ज्यादा थे लोग सवार
Back to top button