UTTARAKHAND

तोताघाटी के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन खाई में गिरने से एक की मौत

श्रीनगर से देहरादून जा रहा एक वाहन तोता घाटी में खाई में गिर गया. हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चालक घायल है.

श्रीनगर से देहरादून जा रहा एक वाहन तोता घाटी में खाई में गिर गया. हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चालक घायल है. शनिवार रात्रि में करीब साढ़े 12 बजे  वाहन श्रीनगर से देहरादून जा रहा था. आपदा न्यूनीकरण विभाग टिहरी के मुताबिक दुर्घटना में वाहन हेल्पर दिनेश चौधरी निवासी विकासनगर देहरादून उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चालक एवं वाहन मालिक देव सिंह  पुत्र मोहन निवासी बादाम वाला विकासनगर देहरादून घायल हैं. जिसे पुलिस व एसडीआरएफ की मदद से खाई से निकलवा कर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया है.

यह भी पढ़ें -  स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत सचिवालय में स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर
Back to top button