UTTARAKHAND

दुःखद खबर: उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक व रंगकर्मी नवीन सेमवाल का आकस्मिक निधन

उत्तराखंड के प्रतिभावान कलाकार नवीन सेमवाल का आज निधन हो गया है.उनके निधन पर पूरे जनपद ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है.

उत्तराखंड से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है, उत्तराखंड के प्रतिभावान कलाकार नवीन सेमवाल का आज निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, शुरुआती तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उनके निवास स्थान रुद्रप्रयाग में स्थित राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत में सुधार ना देखते हुए उन्हें देहरादून के अस्पताल में रेफर कर दिया गया,जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 

इस खबर के सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री के कई लोगों ने नवीन को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरु कर दिया है. मेरी बामणी गीत से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले नवीन सेमवाल एक हास्य कलाकार भी थे. उन्होंने थिएटर के माध्यम से उत्तराखंड के साथ ही मुंबई, दिल्ली समेत कई स्थानों पर अपने कार्यक्रम दिए. उनके निधन पर पूरे जनपद ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Board Exam 2022: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम
Back to top button