UTTARAKHAND

इन महिलाओं से ही खरीदें होली के रंग, नगर निगम ऋषिकेश की सराहनीय पहल

ऋषिकेश नगर आयुक्त के मार्गदर्शन में 20 महिलाओं को दिया गया हर्बल ऑर्गेनिक गुलाल बनाने का प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फॉर लोकल की मुहिम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगे बढ़ा रहे हैं। यहां से यह मुहिम सरकारी अधिकारियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रही है। ताकि छोटे-छोटे स्वयं सहायता और सहकारी समूहों से लेकर स्वरोजगार की तमाम इकाइयों को बल मिल सके। इससे जहां स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं छोटे स्तर के कारोबोरियों और स्वरोजगार करने वाले व्यक्तियों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। इस दिशा में ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र ने सरहनीय पहल की है। होली का पर्व करीब है तो नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने महिला समूह के माध्यम से होली के रंग बनाने और उसकी बिक्री के लिए साधन तैयार किए।

दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर निगम ऋषिकेश से जुड़े उपासना जन सेवा स्वायत्त सहकारिता संघ ने महिलाओं को हर्बल ऑर्गेनिक गुलाल कलर बनाने का प्रशिक्षण दिया। इस निःशुल्क प्रशिक्षण में 20 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह होली के रंग और अन्य वस्तुएं नगर निगम ऋषिकेश की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टॉल से ही खरीदें। ताकि समाज की उन्नति में सभी की भागीदारी हो सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में यहां सड़क पर जब आ धमके गजराज ,सुबह टहलने निकले लोगो ने भागकर बचाई जान
Back to top button