उत्तराखंड

राजभवन परिसर में नर्मदा नदी से प्रकट हुए शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा, शास्त्रीय विधि से हुआ पूजन और अभिषेक

राजभवन प्रांगण में शिवलिंग को स्थापित करने का उद्देश्य उत्तराखण्ड के विकास और प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना करना है.

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सपत्नीक राजभवन के परिसर में आज शास्त्रीय विधि से पूजन और अभिषेक द्वारा नर्मदा नदी से प्रकट हुए शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की. इस अवसर पर राज्यपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है, और यहाँ कण-कण में ईश्वर का वास है. राजभवन प्रांगण में शिवलिंग को स्थापित करने का उद्देश्य उत्तराखण्ड के विकास और प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना करना है. उन्होंने कहा राजभवन में महादेव की स्थापना एक अत्यंत भावुक क्षण है. जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. हमारे देश की सबसे बड़ी विशेषता ‘समरसता’ है. यहाँ हर धर्म, सभ्यता और संस्कृति की विशिष्ट पहचान है.

यह भी पढ़ें -  केंद्र से उत्तराखंड को मिलेगा 951 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज, सीएम ने पीएम का जताया आभार
Back to top button