Inbox Uttarakhand feature

गणतंत्र दिवस परेड में नजर आएगी देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत, देशवासी उत्तराखंड की भव्यता और दिव्यता से होंगे रूबरू, देखिए वीडियो

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर होनी वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी नजर आएगी देखिए तस्वीरें-

देशभर में 73वें गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां जोरो-शोर से चल रही है. हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड होगी. परेड में देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत भी नजर आएगी. उत्तराखंड के टिहरी बांध, हेमकुंड साहिब और डोबरा चांठी पुल और भगवान बद्री विशाल के मंदिर की झांकी देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत की जाएगी. राज्य गठन के बाद अब 13वीं बार उत्तराखंड की झांकी राजपथ पर होने वाली परेड का हिस्सा बनेगी. गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में आस्था का प्रतीक बदरीनाथ मंदिर, हेमकुंड साहिब, टिहरी डैम और ऐतिहासिक डोबरा-चांठी पुल उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा झांकी के माध्यम से देशवासी उत्तराखंड की भव्यता और दिव्यता से रूबरू हो सकेंगे. आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें -  देश दुनिया में अलग पहचान रखते हैं उत्तराखंड के पारम्परिक वेशभूषा

साल 2021 में उत्तराखंड की झांकी केदारखंड के माडल पर आधारित थी, जोकि राजपथ पर निकली झांकियों में देश में तीसरे स्थान पर रही थी. तब उत्तराखंड को पहली बार झांकी को लेकर पुरस्कार मिला था. इस बार 12 राज्यों में से देवभूमि की झांकी का चयन हुआ है, जो प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है. 73वें गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की आकर्षक झांकी सम्मिलित होगी. ‘देवभूमि’ के निवासियों के लिए यह हर्ष एवं गौरव की बात है। चारधामों में से एक बद्रीनाथ धाम, टिहरी डैम, हेमकुंड साहिब, ऐतिहासिक डोबरा-चांठी पुल के मॉडल से सजी यह झांकी परेड की शोभा बढ़ाएगी. इस झांकी में ‘देवभूमि’ की समृद्ध सांस्कृतिक झलकी देखने को मिलेगी. प्रस्तुत है एक मनमोहक झलक देखिए वीडियो-

Back to top button