UTTARAKHAND

उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली का कहर, बिजली की चपेट में आकर मां-बेटी झुलसी

उत्तरकाशी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. बड़कोट के नौगांव ब्लाक के बचाण गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां और बेटी बुरी तरह झुलस गई.

उत्तरकाशी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है.  बड़कोट के नौगांव ब्लाक के बचाण गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां और बेटी बुरी तरह झुलस गई. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पूनम देवी(26) और उसकी मां टिकमा देवी(48) बुधवार दोपहर बाद खेतों में काम कर रही थी. इसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरने से, मां-बेटी बुरी तरह झुलस गई. घटना के वक्त आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को 108 की मदद से सीएचसी बड़कोट पहुंचाया गया. जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल दोनों को की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गंगा घाट पर प्रेमिका के साथ बैठे युवक को बुरी तरह पीटा, फिर मुंडवाया सिर
Back to top button