UTTARAKHAND

नाबार्ड देहरादून में 26 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह

नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून
26 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

देहरादून, 31 अक्टूबर 2025 — नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 26 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है। यह सप्ताह राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है।

भारत के लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में, आईटी पार्क, देहारादून में अपने कर्मचारियों के लिए एक वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री शशि कुमार, महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी, नाबार्ड उत्तराखंड ने किया। उन्होंने सतर्कता और नैतिक आचरण के महत्व पर बल दिया।

यह भी पढ़ें -  माडर्न पेंटाथलान में पहले दिन ही उत्तराखंड पर गोल्‍ड की बरसात, झोली में गिरे पांच स्‍वर्ण पदक

इसके अतिरिक्त, नाबार्ड ने राज्य के सभी जिलों में स्थित अपने जिला कार्यालयों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय समुदायों, हितधारकों और कर्मचारियों को सतर्कता और सुशासन के विषय में जागरूक किया गया।

यह सप्ताह नाबार्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह अपने कार्यों और हितधारकों के बीच ईमानदारी और सतर्कता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Back to top button