UTTARAKHAND

उत्तराखंड: बाइक सवार दो युवकों पर बाघ ने मारा झपटा, बाल-बाल बची जान

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आम पोखरा रेंज के अंतर्गत हाथीडगर क्षेत्र में हिंसक बाघ ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला किया है.

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आम पोखरा रेंज के अंतर्गत हाथीडगर क्षेत्र में हिंसक बाघ ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला किया है. दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में बाघ ने हमले की एक और घटना को अंजाम दिया है. हाथीडगर में वन चौकी के पास बाइक सवार दो युवकों पर बाघ ने झपट्टा मारा है. इस हमले में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए हैं.

चंद्रनगर मालधन के रहने वाले धर्मेश और जितेंद्र प्रसाद पर बाघ ने हमला किया है. बताया जा रहा है कि धर्मेश बाइक चला रहा था जबकि जितेंद्र प्रसाद उसके पीछे बाइक में बैठा हुआ था. अचानक सड़क पर आए बाघ ने झपट्टा मारकर नीचे गिरा दिया. पीछे से धर्मेश का भाई दूसरी बाइक से आ रहा था, उसने शोर मचाया तब कहीं जाकर बाघ वहां से भागा. घायल धर्मेश और जितेन्द्र प्रसाद को संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही आप पोखरा रेंज के रेंज अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें -  दून एयरपोर्ट से एक ही फ्लाइट से जुड़े भुवनेश्वर और श्रीनगर, पहली बार फ्लाइट ने भरी उड़ान
Back to top button