उत्तराखंडक्राइम

देहरादून: कॉलेज गेट के सामने एक छात्रा की गोली मारकर हत्या, अस्पताल मे तोड़ा दम, आरोपी युवक फरार

सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के बाहर छात्रा की उसके साथ पढऩे वाले छात्र ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी.

देहरादून के सिद्धार्थ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में गुरुवार को एक छात्रा को गोली मार दी. आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. छात्रा का नाम वंशिका और आरोपी युवक का नाम आदित्य तोमर है। आरोपी युवक ने कॉलेज गेट के सामने गोली मारी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. छात्रा हरिद्वार की रहने वाली है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड राजभवन में वसंतोत्सव का राज्यपाल ने किया शुभारंभ, तीन दिन तक रंग-बिरंगे फूलों का होगा दीदार

गुरुवार शाम को वंशिका अपने दोस्त के साथ कुछ सामान लेने कॉलेज के बाहर एक जनरल स्टोर पर गई इस दौरान वहां पर आरोपी पहुंचा और वंशिका को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा जब छात्रा ने मना किया तो आरोपी ने जेब से देसी कट्टा निकालकर वंशिका पर गोली मार दी इसके दौरान आरोपी बाइक और देसी कट्टा छोड़कर मौके पर फरार हो गया पुलिस ने गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल पहुंचाया कुछ देर बाद ही वंशिका को मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button