कोरोना वायरस की महामारी के बीच प्रकृति एक के बाद एक झटके दिए जा रही है. उत्तराखंड में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के ये झटके उत्तरकाशी में महसूस किए गए हैं. हालांकि, इस भूकंप में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है आपको बता दें की रविवार सुबह 11.27 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मेग्नीट्यूड मापी गई। बता दें कि लोगों ने कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए. इसका केंद्र जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 92 किलोमीटर दूर था. उत्तरकाशी आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार फिलहाल कहीं से भी भूकंप के कारण कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. साथ ही अफसरों को अलर्ट रहने को कहा गया है. क्योंकि, उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है.
Related Articles
देहरादून में नर्सिंग छात्रों के समर्थन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पानी की टंकी पर चढ़ीं
19 hours ago
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026: अक्षत गोपाल ने किया राज्य टॉप, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
2 weeks ago














