UTTARAKHAND

उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उधम सिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार से लेकर 4 दिन तक शीतलहर चलेगी.

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है. पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. विशेष रूप से सुबह व शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सुबह और शाम लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. हालाकि दोपहर मे धूप के कारण राहत है. वहीँ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उधम सिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार से लेकर 4 दिन तक शीतलहर चलेगी.

इसके अलावा मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहेगा, पहाड़ों में भी पाला पड़ने का अंदेशा है. जिससे कड़कड़ाती ठंड में इजाफा होगा. वहीं अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री से अधिक अंतर होगा. लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है. सभी जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही ऐसे में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है, क्योंकि इस मौसम में उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 1903 की अंग्रेजो के समय की जेल को ध्वस्त करने की तैयारी, सुल्ताना डाकू था कभी यहां का कैदी
Back to top button