उत्तराखंड

राजधानी में 10 क्षेत्रीय डिस्पेंसरियो को जल्द किया जाएगा पुनर्जीवित- मेयर

देहरादून।
क्षेत्रीय डिस्पेंसरी को किया जायेगा पुनर्जीवित- मेयर

ख़बर देहरादून से हैं जहां हाल ही में हुई देहरादून नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में कई घोषणाएं की गई। जिसमें पूर्व में निगम क्षेत्र में संचालित की गई 10 डिस्पेंसरियों को अब फिर से पुनर्जीवित करने का भी निर्णय लिया गया है।

इस बात पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि इन डिस्पेंसरी को पुनर्जीवित करने के साथ निगम क्षेत्र में जो 40 नए वार्ड जुड़े हैं हम वहां पर जमीन की उपलब्धता के अनुसार मोहल्ला औषधालय केंद्र भी स्थापित करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर हमें निःशुल्क सेवा देने को तैयार हैं हम उन्हें इन औषधालयों को संभालने के लिए निमंत्रण देंगे ताकि हमारे नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा प्राप्त हो।

यह भी पढ़ें -  रेल बजट से उत्तराखंड को मिलेंगे 4,641 करोड़, 49 किमी रेलवे ट्रैक पर मिलेगा कवच

सौरभ थपलियाल, मेयर, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button