UTTARAKHAND

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए विनय नरवाल की अस्थियां पहुंची हर की पौड़ी, पिता ने किया विसर्जन

हरिद्वार।

शहीद को हरिद्वार में अंतिम विदाई, की गई अस्थियां विसर्जन

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए करनाल निवासी विनय नरवाल की अस्थियां आज हर की पैड़ी पर विधिवत पूजा-पाठ के साथ गंगा में विसर्जित की गईं। इस दौरान शहीद के पिता राजेश नरवाल व मामा समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और भाजपा कार्यकर्ता भी घाट पर पहुंचे। अस्थि विसर्जन के बाद शहीद के पिता राजेश नरवाल ने मीडिया से कहा मेरा बेटा तो देश पर शाहिद हो गया, लेकिन दुआ है कि भविष्य में किसी और के घर ऐसा हादसा न हो। इस दौरान हर की पौड़ी पर मौजूद सभी श्रदालुओं की आंखे नम थी।

राजेश नरवाल, शहीद के पिता

यह भी पढ़ें -  अच्छी खबर। राज्य की बेटी ज्योति वर्मा ने राष्ट्रीय खेल में जीता कांस्य पदक, उत्तराखंड में खुशी की लहर
Back to top button