उत्तराखंडराजनीति

धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, पीएम के दौरे के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम धामी

देहरादून।

पीएम मोदी के मुखबा दौरे के बाद धामी कैबिनेट में विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पीएम मोदी के दौरे के बाद सीएम धामी भी दिल्ली गये हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि सीएम धामी की अमित शाह से ये मुलाकात कैबिनेट विस्तार को लेकर हुई है। वही बताया जा रहा है कि इस बार धामी कैबिनेट में 3 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। साथ ही पांच नये कैबिनेट मंत्री बनाये जा सकते हैं।

कैबिनेट विस्तार को लेकर बीते दिनों बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी राजनीतिक हालात से केंद्र को अवगत करा दिया है। वही अब केंद्र को यह फैसला लेना है कि किसको कैबिनेट में रखना है और किसको कैबिनेट में लेकर आना है। बता दें साल 2022 में सरकार के गठन के बाद से ही प्रदेश में तीन मंत्रियों की कुर्सी खाली पड़ी है जिसके बाद साल 2023 में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया। जिसके चलते धामी मंत्रिमंडल की एक और सीट खाली हो गई। ऐसे में वर्तमान समय में धामी मंत्रिमंडल में कुल चार सीटें खाली हैं। समय समय पर कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं होती रही लेकिन अब एक बार फिर से सीएम धामी के दिल्ली दौरे से इन चर्चाओं ने रफ्तार पकड़ ली है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के गौतम इंटरनेशनल स्कूल में भीषण आग, बच्चों की सुरक्षा को लेकर हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button