UTTARAKHAND

उत्तराखंड के 7 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, हाई अलर्ट पर SDRF जवान

मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड के सात पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) भारी बारिश की संभावना है.मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने के आसार है.इसके अलावा विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गाें के अवरुद्ध होने की संभावना जताई है. खराब मौसम को देखते हुए एसडीआरएफ जवानों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश गए हैं.

जबकि 36 संवेदनशील स्थानों पर रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं.प्रदेश में मानसून की सक्रियता को देखते हुए आपात स्थिति से निपटने को एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में आपात बैठक का आयोजन किया गया.जिसमें एसडीआरएफ जवानों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए.सेनानायक ने बताया कि प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में 36 रेस्क्यू टीमों को तैनात की गई हैं.सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने एसडीआरएफ की पोस्टों में तैनात जवानों को जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि मानसून को देखते हुए अतिवृष्टि से बाढ़, भूस्खलन, बादल फटना आदि घटनाओं की प्रबल संभावनाएं हैं.जिसके चलते सभी को अलर्ट रहना है और किसी भी घटना पर न्यूनतम समय में रेस्क्यू शुरू कर देना है.सेनानायक ने कंट्रोल रूम को भी अलर्ट मोड पर रहने और देहरादून सचिवालय में स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र के संपर्क में रहकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें -  रुड़की: 6 साल की मासूम और उसकी मां को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दरिंदों को पुलिस ने ऐसे दबोचा
Back to top button