UTTARAKHAND

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया।

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा भवन में स्थित पुस्तकालय एवं शोध शाखा का जायजा लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा भवन को आदर्श रूप से स्थापित किए जाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी निर्देश एवं सुझाव भी दिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों, अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, सभागारों सहित समितियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया।

उन्होंने अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था से लेकर, समितियों के कार्यालय कक्ष से सम्बंधित सभी विषयों की जानकारी ली। पुस्तकालय का भी निरिक्षण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों में पहुंचकर स्टाफ की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली| साथ ही अनुभागों एवं समितियों में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जॉब प्रोफाइल के बारे में भी पूछा। इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कक्ष में पाए गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर
Back to top button