UTTARAKHAND

गढ़वाल कमिश्नर ने देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल समेत तमाम पार्षदों को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ

देहरादून।

राजधानी देहरादून की छोटी सरकार का कार्यकाल आज से शुरू हो गया है। इस दौरान देहरादून के नगर निगम प्रांगण में देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल समेत तमाम पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सीएम धामी ने कार्यक्रम में शिरकत की।

वही इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने कहां की हमारी प्राथमिकता राजधानी देहरादून को साफ और सुंदर बनाने की रहेगी। इसके साथ ही राजधानी देहरादून में नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने का काम किया जाएगा उन्होंने कहा राजधानी देहरादून में कई जगहों पर विकास के कार्य किया जा रहे हैं हमारी प्राथमिकता है कि हम इन कार्यों को और तेजी के साथ करने का काम करेंगे और राजधानी देहरादून को उत्तराखंड का सबसे बेहतर नगर निगम की श्रेणी में लाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें -  खटीमा से लेकर नंदानगर तक हर जगह जनता के बीच रहे सीएम धामी

सौरभ थपलियाल, मेयर, देहरादून

Back to top button