UTTARAKHAND

उत्तराखंड: आईआईटी के दो छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

बाइक सवार आईआईटी रुड़की के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

बाइक सवार आईआईटी रुड़की के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. साथ ही घटना की सूचना आईआईटी प्रशासन और परिजनों को दी है. शनिवार सुबह साढ़े चार बजे करीब थाना कलियर क्षेत्र में. कावड़ पटरी धनोरी (उत्तरा टेक कॉलेज के पास ) मोटरसाइकिल साइकिल सवार दो व्यक्तियों की मोटर साईकिल दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिली। दोनों को गंभीर चोट लगी थी.

स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों उत्तराखंड आई आईटी रुड़की के पीएचडी के छात्र थे. मृतकों की पहचान कमलेश मीणा उम्र 34 साल निवासी नीम का थाना (राजस्थान) और शशि गौरव उम्र 33 साल निवासी नालंदा (बिहार) के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. अज्ञात वाहन की तलाश जा रही है.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Assembly Session: धामी सरकार ने सदन में पेश किया 5440.43 करोड़ का अनुपूरक बजट
Back to top button