UTTARAKHAND

उत्तराखंड से दुखद खबर, खौलती हुए पानी की बाल्टी में गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत

हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहाँ खेल-खेल में तीन साल का बच्चा पानी की खौलती बाल्टी में गिरकर बुरी तरह झुलस गया.

हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहाँ  खेल-खेल में तीन साल का बच्चा पानी की खौलती बाल्टी में गिरकर बुरी तरह झुलस गया. उसे फौरन ही बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के मुताबिक मूलरूप से पाटी चम्पावत निवासी लाल सिंह पाटनी दिल्ली स्थित एक बेकरी में काम करता है. 

जबकि पत्नी नीतू अपने बच्चों बबली (11वर्ष), लक्की (10वर्ष) और तनुज (3वर्ष) के साथ लाखनमंडी चोरगलिया में किराए के मकान में रहती है. लाल सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार को पत्नी नीतू ने बर्तन धुलना था.पानी बेहद ठंडा होने की वजह से उसने बर्तन धुलने के लिए बाल्टी में इमर्शन रॉड लगाई थी. जिसके बाद वह दूसरे कामों में व्यस्त हो गई. इसी बीच खेलते-खेलते तनुज बाल्टी के पास पहुंच गया और उसी में गिर गया. खौलते पानी में गिरते ही वह तेज आवाज में रोने लगा. आवाज सुनकर दौड़ी नीतू ने बच्चे को देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के तहत दर्ज हुआ कीर्तिमान, 6 लाख से अधिक लाभार्थियों ने ली मुफ्त उपचार की सुविधा
Back to top button