UTTARAKHAND

देहरादून: आज से एक घंटे में तय करे इन शहरों से देहरादून का हवाई सफर, नॉनस्टॉप फ्लाइट सेवा हुई शुरू

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विस्तार की कवायद जारी है. दिल्ली-पंतनगर-देहरादून नॉनस्टॉप फ्लाइट सेवा हुई शुरू

पंतनगर: उत्तराखंड हवाई सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है. हवाई सेवा के जरिए उत्तराखंड देश के मुख्य शहरों से जुड़ गया है. इससे उत्तराखंड में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच इंडिगो एयर 27 मार्च यानि आज से रोजाना नॉनस्टाप फ्लाइट शुरू हो गई है. इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग लगभग 15 दिन पूर्व ही शुरू कर दी थी. इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर-दिल्ली के बीच दूरी सिर्फ एक घंटे में सिमट जाएगी.

इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लगभग डेढ़ माह पहले दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था. प्राधिकरण व कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा आज से शुरू होने जा रही है. इसके लिए इंडिगो प्रबंधन ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर 15 दिन पूर्व टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नहीं थम रही तेंदुओं की दहशत, लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर किया हमला

इस फ्लाइट के प्रतिदिन चलने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं कुमाऊं में पर्यटन को भी पंख लगेंगे. हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने शुरुआत में फ्लाइट की सीमित सीटों पर देहरादून के लिए 1550 और दिल्ली के लिए 2799 रुपये (सभी करों सहित) किराए का दावा किया था.

Back to top button