UTTARAKHAND

उत्तराखंड: पत्नी से हुई नोकझोंक के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है, यहां दमुवाढूंगा में एक युवक ने पत्नी के साथ झगड़ा होने के बाद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है, यहां दमुवाढूंगा में एक युवक ने पत्नी के साथ झगड़ा होने के बाद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय दीपक कुमार का मंगलवार रात पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था. जिसके बाद वह दूसरे कमरे में चला गया. काफी देर बाद दीपक बाहर नहीं आया तो पत्नी ने दरवाजा खोल दिखा तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई. दीपक पंखे से लटका हुआ था.परिजन दीपक को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक राजमिस्त्री का कार्य करता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं.

यह भी पढ़ें -  बधाई दें: उत्तराखंड  के बेटे प्रखर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, NET JRF में मारी बाज़ी
Back to top button