UTTARAKHAND

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, जानिए एक क्लिक में

मौसम विभाग की मानें तो आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: अगर आप चार धाम यात्रा में हैं या जा रहे हैं, तो मौसम के बारे में लैटेस्ट अपडेट ज़रूर जान ले, नहीं तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. आज भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर तीव्र बौछार पड़ने की संभावना है. इसके अलावा अन्य जगहों पर भी हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है. हालांकि, आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. ऐसे में आज थोड़ी राहत मिलने वाली है, लेकिन कल यानी 18 जुलाई से मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है.

उत्तराखंड में मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है. राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, तापमान की बात करें तो आज देहरादून में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहेगा. नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है. अगले दिन यानी 19 जुलाई को तो उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. बरसात में नदी-नालों से दूर रहें. नदियों और गदेरों में नहाने से परहेज करें. बरसात के दौरान सड़कों पर सावधानीपूर्वक आवाजाही करें. तेज बारिश या कोहरे में वाहनों की लाइटें ऑन रखें. संवेदनशील पहाड़ी ढलानों पर जाने से बचें. जलभराव की स्थिति में तालाब और पोखरों आदि से दूर रहें. मॉनसून के दौरान भूस्खलन क्षेत्र से दूर रहें. बिजली चमकने के दौरान पेड़ों से दूर रहें. नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. यदि आपके घर गदेरे या नदी के पास हैं तो विशेष सतर्कता बरतें. आपातकालीन नंबर को हमेशा अपने पास रखें. अपने घर पर एक आपातकालीन किट तैयार रखें. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दें.

यह भी पढ़ें -  92 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाली फर्जी को-ऑपरेटिव सोसाइटी का सरगना गिरफ्तार।
Back to top button