UTTARAKHAND

उत्तराखंड: घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर झपटा पिटबुल डॉग, हाथ और पैर से नोच दिया मांस

हरिद्वार कनखल की मिश्रा गार्डन कालोनी में अपनी बुआ के घर आए एक बालक पर पड़ोसी के पिटबुल डाग ने हमला कर दिया.

पिटबुल कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है.अब हरिद्वार  कनखल की मिश्रा गार्डन कालोनी में अपनी बुआ के घर आए एक बालक पर पड़ोसी के पिटबुल डाग ने हमला कर दिया. कुत्ते ने हाथ व पेट पर कई जगह नोच खाया. लहूलुहान होने पर बालक को अस्पताल ले जाया गया. आरोप है कि पड़ोसी ने लापरवाही करते हुए पिटबुल को खुला छोड़ा और शिकायत करने पर धमकी भी दी. पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है. 

शेखपुरा कनखल निवासी विशाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका नौ साल का बेटा ज्योतिर गुप्ता शनिवार को उनकी बहन के घर मिश्रा गार्डन गया हुआ था. घर के बाहर खेलने के दौरान पड़ोस में रहने वाले शुभम राम चंदवानी के घर से उनका पिटबुल डाग अचानक भागता हुआ आया. बच्चों पर हमला करने के लिए वह जैसे ही दौड़ा, ज्योतिर अपनी बुआ के घर में घुसने लगा. आरोप है कि कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और पेट व हाथ में कई जगह नोचकर घायल कर दिया.

यह भी पढ़ें -  जिहादियों, 15 जून से पहले दुकानें खाली करो... तनाव के बीच उत्तरकाशी में लगे धमकी भरे पोस्टर
Back to top button