UTTARAKHAND

उत्तराखंड: नशे में पति ने पत्नी के पेट पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, महिला की दर्दनाक मौत

बागेश्वर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. एक अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया.

बागेश्वर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. एक अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी मची हुई है. घटना की सुचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आर्रोपित को गिरफ्तार कर लिया है. घटना गुरूवार देर रात की है. मामला गरुड़ थाना बैजनाथ के गगरीगोल कस्बे का है. आरोपित की पहचान गणेश जोशी के रूप में हुई है. हादसे के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर सीईओ बागेश्वर तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने आरोपित पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की टीम ने मौके से शव को बरामद कर लिया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पति और पत्नी के आपसी झगड़े में उजड़ा परिवार, महिला ने गुस्से में बच्ची को जमीन पर पटका
Back to top button