उत्तराखंड

उत्तराखंड में जिहाद पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया सामने, सुनिए

देहरादून।

जिहाद को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान

कहा- 2027 विधानसभा चुनाव में देवभूमि की जनता देगी करारा जवाब

एंकर- भाजपा ने कांग्रेस द्वारा ‘जिहाद’ को परिभाषित करने के प्रयास को तुष्टिकरण की चरम सीमा बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। उत्तराखंड में कांग्रेस जिहाद की नई परिभाषा गढ़ने का काम कर रही है, जिसका जवाब आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में देवभूमि की जनता करारा जवाब देगी। आपको बता दें कि जिहाद पर दिए गये कांग्रेस के बयान‌ से उत्तराखण्ड में सियासी घमासान जारी है। ऐसे में अब भाजपा के विधायक, सांसद कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं। जिसके चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि आज कांग्रेस के लोग जिस प्रकार से जेहाद की परिभाषा गढ़ रहे हैं आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में देवभूमि की जनता उनको करारा जवाब देगी।

महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद, बीजेपी 

इसी के साथ महेंद्र भट्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने धार्मिक संदर्भों का सरंक्षण करते हुए अपने समुदाय के साथ सामूहिक रूप से दूसरी विचारधारा का विरोध करने के लिए निकलते हैं उसे जिहाद कहा जाता है।

यह भी पढ़ें -  दुःखद खबर: पुंछ राजौरी आतंकी हमले में पौड़ी और चमोली के दो लाल शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button