उत्तराखंड

गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा..गहरी खाई में गिरी कार, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

कोटेश्वर स्थित भासों गांव के पास एक कार खाई में जा गिरी हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल बताई जा रही है.

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में ट्रैवल करना इन दिनों खतरे को आमंत्रण देने जैसा है. वहीं प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का सबब बनी हुई हैं आज फिर एक दर्दनाक हादसे की खबर टिहरी गढ़वाल से सामने आ रही है जहाँ कोटेश्वर स्थित भासों गांव के पास एक कार खाई में जा गिरी हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 707A पर यूपी की कार संख्या UP-85PW-2021 कोटेश्वर से देवप्रयाग जाते समय बेकाबू होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक मथुरा यूपी निवासी (32 वर्षीय) पवन कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी (25 वर्षीय) प्रीति गंभीर रूप से घायल हैं. घायल को 108 के माध्यम से बौराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर: 5 फरवरी को शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा सत्र, UCC पर हो सकता है बड़ा ऐलान
Back to top button