UTTARAKHAND

उत्तराखंड: आईपीएस को राजाजी पार्क में रात में जाने से रोका तो वनकर्मी हो गए सस्पेंड, वायरल हो रहा वीडियो

आईपीएस को रात में जंगल के अंदर जाने से रोकना राजाजी पार्क के दो वन कर्मियों को भारी पड़ गया. निदेशक ने वन दरोगा और फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया.

यूपी के एक आईपीएस और उनके कुछ साथियों को रात में जंगल के अंदर जाने से रोकना राजाजी पार्क के दो वन कर्मियों को भारी पड़ गया. शिकायत के बाद पार्क निदेशक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया. इससे कर्मचारियों में रोष है. दरअसल, शुक्रवार रात गोहरी रेंज में वन विभाग के बैरियर पर एक वन दरोगा और फॉरेस्ट गार्ड अपनी ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान वहां यूपी नंबर की एक कार आयी और उसमें बैठे पर्यटकों ने अंदर जाने की जिद की. उनका कहना था कि वहां से अंदर जाकर उनकी जमीन है, लेकिन वनकर्मियों ने रात में जंगल में अंदर जाने की इजाजत नहीं दी. वीडियो साभार (न्यूज़ हाइट)

इस पर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने खुद को यूपी का आईपीएस बताकर उन पर रौब गांठना शुरू कर दिया. बाद में पर्यटकों की ओर से पुलिस और पार्क निदेशक से मामले की शिकायत की गई. इसमें वनकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया गया. निदेशक ने वन दरोगा और फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया.राजाजी पार्क के निदेशक अखिलेश तिवारी ने कहा, दोनों पक्षों में विवाद और कहासुनी का वीडियो वायरल हुआ है. इसके अलावा पर्यटकों की ओर से शिकायत भी दी गई है. इसके आधार पर दोनों वनकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. हालांकि, पार्क में रात में एंट्री वर्जित है, लेकिन कर्मचारियों को भी संयम से ड्यूटी करनी चाहिए. थी. वार्डन और रेंजर को जांच सौंपी है. जांच में वनकर्मी सही पाए गए तो निलंबन वापस होगा. बिना गलती किसी कर्मचारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा.’

यह भी पढ़ें -  घमंड में चूर यूट्यूबर की इतनी ज़ुर्रत? कहा- “मेरी वजह से है हल्द्वानी-उत्तराखंड की पहचान”
Back to top button