UTTARAKHAND

नहीं रहे प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री अवधेश कौशल, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

जाने माने समाजसेवी एवं पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

देहरादून: जाने माने समाजसेवी एवं पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार थे और सोमवार से उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। दून के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने तड़के पांच बजे अंतिम सांस ली।

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सामाजिक हितों को लेकर सदैव संघर्षशील रहे प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री से अलंकृत अवधेश कौशल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति: शांति: शांति:

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: दहेज में दो मकान और 5 लाख न देने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

आपको बता दे, अवधेश कौशल रुलेक संस्था के जरिये शिक्षा, पर्यावरण आदि सामाजिक कार्य कर रहे थे। 2003 में वीक पत्रिका ने उन्हें मैन आफ द ईयर सम्मान से नवाजा था। प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री अवधेश कौशल गैर सरकारी संगठन ‘रूरल लिटिगेशन एंड एनलाइटनमेंट केंद्र'(रूलक) के संस्थापक थे। साथ ही मानवाधिकारों और पर्यावरण के लिए आजीवन काम करते रहे। बताते चलें कि अस्सी के दशक में मसूरी में खनन पर रोक लगवाने का श्रेय इन्हीं को जाता है।

Back to top button