UTTARAKHAND

51 हज़ार से अधिक अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

देहरादून।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशभर में रोजगार मेले का शुभारंभ कर देश के हजारों युवाओं को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। इस आयोजन के अंतर्गत 51 हज़ार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम का देहरादून के सर्वे ऑफ इंडिया, हथीबड़कला ऑडिटोरियम में भी सीधा प्रसारण किया गया। देहरादून में आयोजित समारोह में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने भाग लिया और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड में 13 विभागों के अंतर्गत कुल 162 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए है।

अजय टम्टा, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में एक बार फिर डोली धरती, दहशत में घरों से भागे लोग
Back to top button