POLITICSUTTARAKHAND

CM धामी का ऑफिसियल व्हाट्सएप चैनल हुआ शुरू, हाई टेक हुई उत्तराखंड सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल व्हाट्सएप चैनल की शुरूआत हो गयी है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल व्हाट्सएप चैनल की शुरूआत हो गयी है. इस चैनल के माध्यम से राज्यहित एवं जनहित से जुडे कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी सर्वसाधारण को उपलब्ध हो सकेगी. उन्होंने कहा कि उनके लिये राज्य हित के साथ जन हित सर्वोपरि है. मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी लोगों का स्नेह एवं अभूतपूर्व समर्थन उन्हें लगातार प्राप्त हो रहा है. अब सभी उनसे व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से भी जुड़ सकते है. व्हाट्सएप पर दिये लिंक को फॉलो करने की भी उन्होंने सभी से अपेक्षा की है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, UPCL ने फिर बढ़ाये बिजली के दाम
Back to top button