UTTARAKHAND

उत्तराखंड में आम बजट से पहले सरकार ने जनता के साथ शुरू किया संवाद

उत्तराखंड में पेश होने वाले आम बजट को लेकर राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके लिए प्रदेश भर के अलग-अलग वर्गों के साथ प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल संवाद कर रहे हैं। संवाद में आए सुझावों को आम बजट में जगह दी जाएगी और उसी के अनुरूप राज्य के बजट को तैयार किया जाएगा। पिछले 4 सालों से उत्तराखंड सरकार बजट पेश होने से एक महीने पहले प्रदेश के किसानों,औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोग, बैंकर्स स्वयं सहायता समूह पर्यटन पशुपालन और व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम करती है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के बजट में हितधारकों की सहभागिता जरूरी है। जिसके लिए धामी सरकार के कार्यकाल में हर साल प्रदेश के हितधारकों से संवाद किया जाता है जिसमें प्राप्त सुझावों के जरिए प्रदेश में विकास होता है।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला

 

Back to top button