UTTARAKHAND

उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के तबादले,3 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

उत्तराखंड शासन ने शनिवार देर रात तीन आइएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है.

उत्तराखंड शासन ने शनिवार देर रात तीन आइएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है. सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय को गढ़वाल मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है. सचिव कार्मिक कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासन ने टिहरी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी भी बदल दिए हैं. शासन ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग का पदभार देख रहे मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी टिहरी की जिम्मेदारी दी है. वहीं जिलाधिकारी टिहरी सौरभ गहरवार को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग का पदभार सौंपा है. वहीं शासन ने सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय को आयुक्त गढ़वाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. यह पद आइएएस सुशील कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुआ था.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ा BJP का कुनबा, कांग्रेस के चर्चित ब्लॉक प्रमुख ने थामा पार्टी का दामन
Back to top button