UTTARAKHAND

डोईवाला में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना- देखिए

डोईवाला, देहरादून।

डोईवाला के लच्छीवाला में भयंकर सड़क हादसे का रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है. सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि हादसे से पहले रोज की तरह सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार डंपर टोल टैक्स के पास एक लाल कार को टक्कर मारकर घसीटते हुए काफी आगे ले जाता है. इस हादसे की चपेट में दो अन्य वाहन भी आ जाते हैं. जिसमें दो लोगों की मौत हो जाती है. वहीं हादसा टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

बता दें कि आज सुबह करीब 8 बजे लच्छीवाला के टोल टैक्स पर एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन वाहनों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहनों का डंपर के नीचे आकर कचूमर निकल गया. घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने डंपर के नीचे आई गाड़ियों को बाहर निकाला. हादसे में दो लोगों की जान चली गई. हादसा इतना भीषण था कि एसडीआरएफ को वाहनों को कटर से काटकर निकालना पड़ा। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और मार्ग पर आवाजाही कर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में क्रिसमस से पहले जबरन धर्मांतरण, ईसाई मिशनरी के लोगों पर मुकदमा दर्ज
Back to top button